उत्तराखंड

PM Modi की अपील का असर, उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहन से कार्यक्रमों में शामिल होने निकले विधायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर पर निर्भरता कम करने के आह्वान के बाद मंगलवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से निकले।

गंगा विहार स्थित अपने निजी आवास से रायवाला, श्यामपुर, लालपानी (खांड गांव), आइडीपीएल, ऋषिकेश बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Auto Inserted Image
      

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल प्रदूषण को कम करेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करेगा। आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं और इस दिशा में अपना योगदान दें।

 

Related Articles

Back to top button