उत्तराखंड

Uttarakhand News: यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो… मरीजों से मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही बड़ी बात, जानिए मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या कहा?

पिथौरागढ़. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन उपरांत पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल बी. डी. पाण्डेय अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशान नहीं होने दिया जाएगा.

Auto Inserted Image
      

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो वे अपनी बात जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं. मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार एवं संवेदनशीलता से अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला.

Related Articles

Back to top button