उत्तराखंड

Uttarakhand News: CM धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की विधि-विधान से पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शासकीय आवास में गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है. भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है. गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है.

Auto Inserted Image
      

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश देता है. गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ ही पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है.

Related Articles

Back to top button