उत्तराखंड

विकास की बयारः CM धामी का बड़ा फैसला, मंदिर सौंदर्यीकरण से लेकर भवन निर्माण तक कई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं के सुचारू संचालन और विकास कार्यों के प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के अवशेष कार्य के लिए 79.87 लाख, खटीमा में शहीद स्थल पर शेड निर्माण के लिए अवशेष 20.41 लाख, जनपद टिहरी के धनौल्टी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विराड़ में नाग देवता मंदिर के नवनिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 49.86 लाख, देवप्रयाग क्षेत्र में सूर्य देवी मंदिर पलेठी बनगढ़ के सौन्दर्यीकरण के लिए 98.59 लाख के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में धारचूला क्षेत्र के दांतू गांव में ऐतिहासिक भवनों के जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 35.00 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के निर्वतन व्यय के लिए कुल 2.75 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है. इसी क्रम में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्वतन व्यय के लिए कुल 7.57 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति दी है.

Auto Inserted Image
      

मुख्यमंत्री द्वारा इस वित्तीय वर्ष के अन्तर्गत पुलिस विभाग के विभिन्न अधिष्ठानों के लिए प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष 50% राशि 35.74 करोड़ अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि होमगार्ड्स विभाग के लिए प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष 1.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का भी अनुमोदन किया गया है.

मुख्यमंत्री ने RTE अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय किस्त के रूप में 84.89 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने को स्वीकृति दी है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में मोलन-खण्डाह-भिंताई मोटर मार्ग का नाम शहीद कमल सिंह नेगी के नाम पर रखे जाने को अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Related Articles

Back to top button