उत्तराखंड

Uttarakhand News: प्रगति पथ यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- राष्ट्र सेवा में शहीदों और महान विभूतियों का योगदान प्रेरणास्रोत….

खटीमा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” (Pragati Path Yatra) में प्रतिभाग किया. खटीमा मुख्य मार्ग पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए. पूरे मार्ग में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला.

प्रगति पथ यात्रा (Pragati Path Yatra) मुख्य चौराहे से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके उपरांत यात्रा का समापन शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.

Auto Inserted Image
      

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों और शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया.

Related Articles

Back to top button