उत्तराखंड

इंजीनियर्स एनक्लेव के श्री रामकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : – देवभूमि एक्सप्रेस

देहरादून – जीएमएस रोड स्थित इंजीनियर्स एनक्लेव के श्री रामकृष्ण मंदिर में धर्मार्थ समिति इंजीनियर्स एनक्लेव की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए और मंदिर परिसर की भव्य सजावट एवं झांकियों का दर्शन किया।

Auto Inserted Image
      

आयोजन के अंतर्गत मंदिर मार्ग को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लगभग 250 मीटर लंबे मंदिर मार्ग अलग-अलग मनमोहक झांकियां सजाई गईं जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं, बाहुबली हनुमान, कृष्ण सुदामा, शंकर पार्वती, भगवान विष्णु, काली माता और श्री कृष्ण जन्म की

भव्य झांकियां रहीं, आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी प्रकाश व्यवस्था ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक एवं मनमोहक वातावरण से भर दिया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर धर्मार्थ समिति इंजीनियर्स एनक्लेव के उपाध्यक्ष श्री मनीष तायल ने बताया कि कॉलोनीवासियों के सहयोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता से जन्माष्टमी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष श्री अखिल कौशिक, सचिव श्री सी.एम. गर्ग, सह-सचिव श्री एस.के. मित्तल , कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल एवं मंदिर के अन्य सदस्यों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इस वर्ष जन्माष्टमी के कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णा क्रिएशंस इवेंट मैनेजमेंट द्वारा किया गया।

Source link

Related Articles

Back to top button