उत्तराखंड

परिवहन विभाग ने देहरादून संभाग में तीन दिन में काटे 3,177 चालान, 198 वाहन सीज

प्रदेश  भर में परिवहन विभाग ने 21 से 23 अगस्त तक विशेष सड़क सुरक्षा प्रवर्तन अभियान संचालित किया। इसके तहत देहरादून परिवहन संभाग में आरटीओ की टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों व अन्य प्रमुख मार्गों पर दिन व रात में अलग-अगल षिफ्टों में चेकिंग अभियान चलाया। इस अवधि में संभाग में कुल 3,177 वाहन संचालकों के चालान किए गए। साथ ही 198 वाहनों को सीज कर दिया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग के 609, ओवरलोडिंग के 269, सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने के 305, वाहन की बॉडी से बाहर माल निकले होने के 120, नशे की हालत में वाहन चलाने के 13 और बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने के 313 मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 371 चालकों के लाइसेंस के विरूद्ध कार्रवाई की प्रवर्तन अधिकारियों ने संस्तुति की है। अभियान के दौरान राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थल के बजाय मुख्य मार्ग अथवा सड़क के किनारे असुरक्षित ढंग से खड़े भारी, मध्यम व अन्य वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। रात्रि के समय सड़क किनारे खड़े ऐसे वाहन पर्याप्त चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर अथवा सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण पीछे से आने वाले वाहनों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बनते हैं। अभियान में ऐसे वाहनों के स्वामियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। आरटीओ के अनुसार, प्रवर्तन टीमों ने ऐसे मालवाहक वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की, जिनमें सरिया, शटरिंग सामग्री, बल्लियां, पाइप अथवा अन्य सामग्री वाहन की बॉडी से बाहर निकली हुई थी। लोगों के जान-माल के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाले ऐसे 112 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई

Auto Inserted Image
      

Related Articles

Back to top button