उत्तराखंड

मसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दिया कर्तव्यबोध का मंत्र

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित प्रोफेशनल कोर्स फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

अकादमी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।

Auto Inserted Image
      

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को सेवा भाव और कर्तव्यबोध को अपने कार्य का मार्गदर्शक मंत्र बनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर टीम भावना के साथ काम करने और जनता के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बदलती प्रशासनिक चुनौतियों के बीच अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाने के लिए अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा।

उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया। उनके दौरे को लेकर एलबीएस अकादमी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button