उत्तराखंड

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, उत्तराखंड के पांच मंदिरों के विकास को 3.45 करोड़ की पहली किस्त मंजूर

उत्तराखंड सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पांच मंदिरों के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों के लिए 3.45 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनकी कुल लागत करीब पांच करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के तहत पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर (कठूड़ बड़ा, देवीखाल) के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख रुपये की परियोजना में से 43.60 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।

Auto Inserted Image
      

इसी तरह, दुगड्डा ब्लॉक के महाबगढ़ मंदिर के विकास कार्यों के लिए 1.69 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना में से 1.02 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंजूर की गई है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र स्थित हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए 1.42 करोड़ रुपये की परियोजना में से 85.08 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी

Related Articles

Back to top button