उत्तराखंड

Uttarakhand News: CM धामी की पहल लाई रंग, देहरादून समेत देश के प्रमुख शहरों के लिए नई रेल सेवाओं की बढ़ी उम्मीद…

देहरादून. उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है. देहरादून और देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच रेल सेवाओं के विस्तार और जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों, जिनमें देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं से जुड़े सुझाव शामिल हैं, उन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. रेल मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर विस्तृत परीक्षण के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे उत्तराखण्ड की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल आगे बढ़ेगी.

Auto Inserted Image
      

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थाटन वाला राज्य है, जहां प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. साथ ही बड़ी संख्या में राज्य के लोग देश के विभिन्न महानगरों, विशेषकर मुंबई एवं पश्चिम भारत में निवास करते हैं. ऐसे में रेल सेवाओं का विस्तार राज्यवासियों, यात्रियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा.

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे उत्तराखण्ड की रेल संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश के आर्थिक, पर्यटन एवं सामाजिक विकास को भी गति प्राप्त होगी.

Related Articles

Back to top button