उत्तराखंड

उत्तराखंड की होगी अपनी एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालयों तक हवाई सेवा पहुंचाने की तैयारी

मुख्य सचिवआनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश को हेलिपोर्ट्स व हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है। ये हमारे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए।
मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उत्तराखंड के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है। लैंसडाउन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़े जाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपना पायलट ट्रेनिंग स्कूल तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के पराग फार्म में एविएशन एकेडमी स्थापित की जाए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यकत प्रक्रियाएं शुरू किए जाने  के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के लिए एयर ट्रेफिक कंट्रोल शीघ्र स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञातव्य हो कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्थापित करने में सिविल वर्क राज्य सरकार एवं मैनपावर और तकनीकी सहायता एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है, इसके लिए आवश्यक है कि प्रदेशभर में एयर ट्रेफिक कंट्रोल मैकेनिज्म स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि हवाई यात्राएं सुरक्षित हो सकें। उन्होंने युकाडा को प्रदेशभर में एटीसी सैचुरेशन का लक्ष्य देते हुए इस सम्बन्ध में एयरपोर्ट अथॉरिटी से लगातार सम्पर्क किया जाए।

Auto Inserted Image
      

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) एवं पीटीजेड कैमरा स्थापित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत मौसम विभाग से अनुरोध कर इस दिशा में लगातार फॉलाअप किया जाए।

 

मुख्य सचिव ने दूर-दराज़ और कम सेवा वाले इलाकों में मजबूत हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने प्रदेशभर में हेलीपोर्टस एवं हेलीपैड्स से सैचुरेट किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए एयर स्ट्रिप या हेलीपोर्ट स्थापित किए जाने पर की दिशा में कार्य किए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कुमांऊ क्षेत्र के लिए पूरी कनेक्टिविटी का प्लान कर लिया जाए। भारत सरकारने उड़ान-2 योजना लांच कर दी है। उन्होंने सभी जनपदों के लिए नए रूट्स पोज किए जाने की बात कही

Related Articles

Back to top button