उत्तराखंड

Uttarakhand News- विश्व युवा कौशल दिवस: स्किल इंडिया से सशक्त हो रहे युवा, कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है उत्तराखंड सरकार—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल संपन्न, आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाया जा रहा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से देश के युवाओं को आधुनिक कौशल, नए अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाया जा रहा है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Auto Inserted Image
      

नवाचार को दिया जा रहा बढ़ावा

सीएम धामी ने आगे कहा कि कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देकर उत्तराखंड के युवा प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही प्रदेश में इंक्यूबेशन सेंटरों को प्रोत्साहित करने, नवाचार की संस्कृति विकसित करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button