उत्तराखंड

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा दावा: कहा नहीं, करके दिखाया… उत्तराखंड में लागू की स्टेट मिलेट पॉलिसी…..

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन से उत्तराखंड संवर रहा है। धामी सरकार का दावा है कि अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा श्री अन्न (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने राज्य में स्टेट मिलेट पॉलिसी लागू की है।

राज्य में स्टेट मिलेट पॉलिसी लागू

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारी सरकार अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा श्री अन्न (मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से राज्य में स्टेट मिलेट पॉलिसी लागू की गई है, जिसके माध्यम से मंडुवा, झंगोरा सहित उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Auto Inserted Image
      

किसानों की आय में होगी वृद्धि

सीएम धामी ने बताया कि डबल इंजन सरकार की इस पहल से एक ओर किसानों की आय में वृद्धि और उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पोषण सुरक्षा, जैविक खेती और उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक कृषि विरासत को भी नई पहचान मिल रही है।

Related Articles

Back to top button