उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

Auto Inserted Image
      

इससे चंपावत, पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों में पर्यटन, धार्मिक आस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में पूर्णागिरि मेले के लिए सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन निर्माण को 8.54 करोड़ रुपये की परियोजना के सापेक्ष चार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मानस मंदिर माला मिशन के अंतर्गत श्रीहनुमानगढ़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 4.91 करोड़ रुपये मंजूर किए।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण के लिए 4.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इससे खिर्सू क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा।

उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली-फिताड़ी में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समतलीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 1.09 करोड़ रुपये तथा नौगांव विकासखंड में रंवाई घाटी के आराध्य देव श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर, बिल्ला नौगांव के सौंदर्यीकरण को 1.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने जिला कारागार पौड़ी में नवीन आवासीय भवन निर्माण के लिए 9.25 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान होगी।

 

Source link

Related Articles

Back to top button