उत्तराखंड

Uttarakhand News: आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर विचार, सीएम धामी के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित…..

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं और मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है.

बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की.

Auto Inserted Image
      

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार और विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button