उत्तराखंड

Uttarakhand: रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, सीएम ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के तहत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिंग निर्माण के लिए अनुमानित लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। ऊधमसिंह नगर के विधासभा क्षेत्र किच्छा में कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50 लाख की मंजूरी दी गई। पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुंडी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल का निर्माण के लिए 98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण को एक करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग का निर्माण के लिए 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए पहले चरण में 47.86 लाख रुपये की मंजूरी दी है

Auto Inserted Image
      

मुख्यमंत्री ने आपदा न्यूनीकरण मद में चंपावत के बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तट बंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांये पार्श्व पर 28 हैक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के 4.64 करोड, नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड स्वीकृत दी। देहरादून के डांडा लखौंड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ की मंजूरी दी। इसके अलावा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून में कुल तीन परियाजोनाओं के क्रियान्वयन के लिए 11.11 करोड़ स्वीकृत दी है।

Related Articles

Back to top button