उत्तराखंड

Uttarakhand News: आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 10 लाख रुपये, CM धामी ने कहा- यह पहल राज्य और..

देहरादून. आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की है. वर्तमान में वसंत विहार, देहरादून में निवासरत एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा.

बता दें कि यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों औऱ आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से दिया गया है.

Auto Inserted Image
      

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और समाज के अन्य लोगों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है. इस अवसर पर ब्रिगेडियर एच. के. जोशी की पुत्री शानू जोशी भी उपस्थित थीं.

Related Articles

Back to top button