उत्तराखंड

Uttarakhand News: देहरादून में भीषण सड़क हादसा — यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, CM धामी ने जताया शोक….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Auto Inserted Image
      

मुख्यमंत्री ने कहा कि नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।

तीन यात्रियों की मौत

बता दें कि हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आ रही हिमाचल रोडवेज की बस सुबह नेरूवा के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और दर्जन भर य़ात्री घायल हो गए। घटना के बाद जिला राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button